राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। सेवा ही उद्देश्य सेवा पंडाल के संयोजक पंकज गुप्ता व सौरभ खंडेलवाल एवं आयोजन अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि संस्कारधानी नगर में विगत अनेक वर्षों से शहर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से सेवा ही उद्देश्य को शिरोधार्य करते संस्कारधानी की सेवा संस्थाएं बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट एवं मां गायत्री दिया मंडल गायत्री परिवार व बाल रत्न मंच सेवा समिति पदयात्रियों की सेवा की जा रही है।
पदयात्री सेवा पंडाल का उदघाटन खनिज विकास निगम छग अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं महापौर हेमा सुदेश देशमुख, मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, प्रभारी बृजेश शर्मा, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, पदम कोठारी, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, वीरू चौहान, मोती साहू, माया शर्मा, स्वागत अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ।