राजनांदगांव

15 साल के कार्यकाल में पूर्व सीएम ने किसानों के साथ किया छल
17-Oct-2023 1:50 PM
15 साल के कार्यकाल में पूर्व सीएम ने किसानों के साथ किया छल

नांदगांव विस प्रत्याशी देवांगन ने रमन पर लगाए आरोप, प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर।
राजनंादगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि 15 साल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों की उपेक्षा की। उनके पास विकास का विजन नहीं था। उन्होंने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किसानों के साथ छल किया है। किसानों को बोनस का प्रलोभन देकर सरकार बनाया। उनके कार्यकाल में प्रदेश में कई घोटाले हुए। उनके संरक्षण में छग को लूटने का कार्य होता रहा, इसलिए पिछले चुनाव में जनता ने उखाड़ फेंका। यहां विकास के कोई कार्य नहीं हुए।

श्री देवांगन ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उन्हें पार्टी ने यहां से चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की मंशा चुनाव जीतने की है। भूपेश सरकार ने 5 साल किसान, युवाओं सहित सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की प्रथम सूची में उन्हें राजनंादगांव विधानसभ के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कार्यकताओं की बैठक ली। जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल थे। सभी मिलकर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने 5 साल में किसानों से लेकर सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किया है। धान खरीदी से लेकर बिजली बिल माफ, बेरोजगारी भत्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित स्वास्थ्य की दिशा में धनवंतरी, मोबाईल मेडिकल यूनिट, मितान योजना सहित कई योजनाएं जनहित में प्रारंभ किया।

श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने उन्हें यहां से विवधानसभा प्रत्याशी बनाया है। राजनांदगांव से उनका बचपन से लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने ठाना है कि जनता का विश्वास हासिल कर राजनांदगांव की विस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता शाहिद भाई, महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, जितेन्द्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, मेहुल मारू सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट