राजनांदगांव

मातारानी के जयकारे से शुरू हुआ नवरात्र पर्व
15-Oct-2023 3:28 PM
मातारानी के जयकारे से शुरू हुआ नवरात्र पर्व

पूजा पंडालों में शुरू हुआ प्रतिमा स्थापित करने का क्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर।
क्वांर नवरात्र पर्व आज मंदिरों में सुबह से मातारानी के जयकारे और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। शारदीय नवरात्रि पर्व पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की अलग-अलग रूपों में मूर्तियों की स्थापना का सिलसिला भी शुरू हो गया। आज से शुरू हुआ नवरात्र पर्व आगामी 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इससे जिलेभर में भक्तिमय का माहौल निर्मित रहेगा। वहीं ज्योति प्रज्जवलित करने का क्रम आज देर शाम से शुरू होगा। जिससे मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमडऩे की संभावना है। 

इसके अलावा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी धर्मनगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ हेतु जाने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं के लिए भी तैयारी कर ली है। पदयात्रियों की सुविधाओं के लिए सेवाभावी संस्थाओं ने भी पदयात्री मार्ग में सेवा पंडाल लगाया है। वहीं जिला प्रशासन ने पदयात्रियों की बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व लाईट की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

आज से शुरू हुए नवरात्र पर्व से लोगों में उत्साह का माहौल है। नवरात्र पर्व शुरू होने के साथ ही शहर के बड़े मंदिरों में पूरे नौ दिन मां की पूजा-अर्चना होगी। वहीं घरों में भी पर्व को नियमानुसार मनाया जाता है। नौ दिन लोग अपनी मनोकामना के लिए कठिन व्रत रखते हैं। आज से पूरे नौ दिन जिलेभर के मंदिरों में जस गीत की गूंज सुनाई देगी।

जिलेभर में बना भक्तिमय माहौल

नवरात्र के शुरू होते ही जिलेभर में भक्तिमय माहौल बनना शुरू हो गया।  नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में मातारानी के जयकारे और पूजा-अर्चना का दौर देर शाम तक बना रहा। इसके अलावा भक्तों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। नवरात्र पर्व के पहले दिन देर शाम तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा, मां सरस्वती व मां काली की प्रतिमाएं स्थापित करने का क्रम बना रहा। वहीं पूजा पंडालों समेत मंदिरों में जस सेवा गीतों का क्रम बने रहने से भक्तिमय माहौल बना रहा। 

नवरात्र पर्व आगामी 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इससे जिलेभर में भक्तिमय का माहौल निर्मित रहेगा।  इसके अलावा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी धर्मनगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ हेतु जाने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं के लिए भी तैयारी कर ली है। इधर नवरात्र पर्व से लोगों में उत्साह का माहौल है। नवरात्र पर्व शुरू होने के साथ ही शहर के बड़े मंदिरों में पूरे नौ दिन मां की पूजा-अर्चना होगी। वहीं घरों में भी पर्व को नियमानुसार मनाया जाता है। नौ दिन लोग अपनी मनोकामना के लिए कठिन व्रत रखते हैं। नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में जस गीत व माता के जयकारों की गंूज से भक्तिमय माहौल बना रहेगा।


अन्य पोस्ट