राजनांदगांव
प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन सब जूनियर चैम्पियनशिप
13-Oct-2023 2:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 13 अक्टूबर। राजनांदगांव में चल रही प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन सब जूनियर चैम्पियन में बालिका वर्ग के द्वितीय मैच में राजनांदगांव जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवीएम लोकपाल मनरेगा विवेक शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने दोनों अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ में दिग्विजय स्टेडियम के मैनेजर रणविजय प्रताप सिंह, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव एवं हॉकी इंडिया के टीडी श्री सेंगर भी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे