राजनांदगांव

कांग्रेस सरकार की मूल प्राथमिकता प्रगतिशील विकास है - उपाध्याय
11-Oct-2023 3:05 PM
कांग्रेस सरकार की मूल प्राथमिकता  प्रगतिशील विकास है - उपाध्याय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अक्टूबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता लेते कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की चर्चा पूरे देश में है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जितने वादे किए थे, उन सभी वायदों को हमने बखूबी पूरा किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यों से जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। भूपेश सरकार ने किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, दलित-आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। 

उन्होंने कहा कि विगत 5 सालों के कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त है। सरकार ने सामान्य जरूरतंद के खाते में पौने दो लाख करोड़ रुपए सीधे डालने का काम किया है। हमारे नीतियों व निर्णयों से जनता में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संपन्नता बढ़ी है, इसलिए आम लोगों का कांग्रेस की सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

किसान कर्जमाफी,  इनपुट सब्सिडी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक खुशहाली के संकल्प को हमने पूरा किया है। 
हमारी सरकार ने बिजली बिल आधा करने का वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। इस योजना के अंतर्गत 42.5 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए।

प्रेसवार्ता के दौरान  प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, जिला अध्यक्ष भागवत साहू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे,  खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, भारत यात्री क्रांति बंजारे शामिल थे।


अन्य पोस्ट