राजनांदगांव

महिला ने डायल-112 वाहन में दिया बच्ची को जन्म
10-Oct-2023 3:09 PM
महिला ने डायल-112 वाहन में दिया बच्ची को जन्म

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर।
छुईखदान डायल-112 के पुलिस जवानों ने आपातकाल स्थिति में दर्द से करहा रही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने डायल-112 वाहन में बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा  द्वारा जिला केसीजी में संचालित डायल-112 वाहन सेवा के लिए जरूरतमंदों को  आपातकाल स्थिति में प्राथमिकता से सेवा देने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में 9 अक्टूबर को सुबह  छुईखदान डायल-112 को ग्राम कुलीकसा से महिला संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ, जिस पर डायल-112  के कर्मचारियों द्वारा इवेंट पर ग्राम कुलीकसा जाकर इवेंट अनुसार गर्भवती महिला हीराबाई पति मनीष 30 वर्ष को उनके परिजन के साथ छुईखदान अस्पताल जाने निकले थे कि रास्ते में अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा  शुरू हो गई, जिस पर अस्पताल दूर होने व आपातकालीन परिस्थिति होने से डायल-112 के कर्मचारियों ने सूझबूझ से बीच रास्ते में वाहन को रोककर परिजनों एवं मितानिनों की मदद से गर्भवती महिला का 112 वाहन के अंदर ही प्रसव कराया। महिला द्वारा लडक़ी बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया गया। तत्पश्चात दोनों जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल छुईखदान ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। डायल-112 पुलिस कर्मचारियों की सूझबूझ भरी मानवीय पहल से परिजनों में खुशी का माहौल है। उक्त कार्रवाई में  डायल-112 के आर. लोकसिंह कंवर, आर.  रमेश जंघेल, चालक कोमल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट