राजनांदगांव
डिलापहरी में चला कर्जमुक्त भारत अभियान
07-Oct-2023 3:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। ग्राम डिलापहरी में समाजसेवी छबिबाई साहू की मार्गदर्शन में 4 अक्टूबर को 10 गांव से पहुंचे आम जनमानस को कर्ज के दलदल से बाहर निकालने धार्मिक एकता ट्रस्ट के तत्वावधान में कर्ज मुक्त भारत अभियान चलाया गया है।
प्रगति जैविक किसान कल्याण संगठन जिला फेडरेशन के पूर्व वालिंटियर मानिक लाल साहू ने बताया कि अभियान में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने फार्म भरा है। आयोजन में डिलापहरी, परेवाडीह, बोईरडीह, खैरझिटी, छेछानपहरी, केशला, चारभाठा, मुंदगाँव, राजनंादगांव क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे