राजनांदगांव

कलेक्टर ने गांधी व शास्त्री को किया नमन
03-Oct-2023 4:01 PM
कलेक्टर ने गांधी व शास्त्री को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा एवं स्वर्गीय शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन का गायन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर गौतम पाटिल, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट