राजनांदगांव

नांदगांव के खिलाड़ी राजधानी में सम्मानित
03-Oct-2023 2:38 PM
नांदगांव के खिलाड़ी राजधानी में सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा झीरम घाटी के शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह में कांग्रेस खेल प्रकोश्ठ के शहर अध्यक्ष मनीष सिंह गौतम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राजनांदगांव शहर से भी विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हुए। समारोह में खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। वहीं आयोजन में परिवहन व्यवस्था के लिए मनीष गौतम ने महापौर हेमा देशमुख का आभार जताया। समारोह में प्रदेशभर के खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों ने शिरकत की।

इस अवसर पर खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन द्वारा मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सदस्य तामेश्वर बंजारे, पंकज सिंह गौतम, अरविंद रजक शामिल हुए। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने वालों को मेडल और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें गीता यादव, बबीता तिग्गा, रिया प्रमोद कुंनघाडकर, दीपशिखा एक्का, डिंपल धोबी, करिश्मा मीणा, पूर्णिमा मांडवी, प्रिया गोस्वामी, बबीता तिग्गा, प्रीति मेंस, मोनू सिन्हा, कुणाल शर्मा, अरविंद रजक, महेंद्र धुर्वे, कुणाल बांसोड़, हर्षवर्धन सिंह सोलंकी, उत्तम ऊइके, संध्या धुर्वे, मोसेस एमिली, विवेक मेश्राम, परिणीता महारवाड़े।

भूमि साहू, चारु रंगारी, प्रीति ठाकुर, तानिया बंजारे, एकता बंजारे, रितेश यादव, मौलेश यादव, सौरभ सिन्हा, रविंद्र नाथ सुधाकर, दामिनी सिन्हा, रिमझिम मैगी, रंजन यादव, सोनाली यादव, तामेश्वर बंजारे, गरिमा श्रीवास, ओम कुमार यादव, अभिषेक यादव, हिमांशु मलिक, गुलशन यादव, जितेश मारिया, चमन निषाद शामिल थे।


अन्य पोस्ट