राजनांदगांव

विधायक छन्नी ने ढाई करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमिपूजन
13-Sep-2023 3:44 PM
विधायक छन्नी ने ढाई करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 सितंबर।
छुरिया मुख्यालय में नगर सहित इससे जुड़े गांवों के नागरिकों के लिए बेहतर उपचार के लिहाज से तैयार होने वाले नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की विधायक छन्नी साहू ने आधारशीला रखी।

मंगलवार को छुरिया नगर में विधायक छन्नी साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों की मौजूदगी में दंतेश्वरी माता को प्रणाम करते 2 करोड़ 50 लाख की लागत से तैयार किए जाने वाले नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही यहां 50 लाख की लागत के बीपीएचयू भवन और 20 लाख की लागत से किए जाने वाले आईसोलेशन वार्ड के निर्माण की भी आधारशीला रखी।

विधायक छन्नी साहू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में इस विकास कार्य के काफी बड़े मायने हैं। नए भवन के साथ उन्नत तकनीक से उपचार की क्षमता और दक्षता बढ़ेगी। इसका सीधा फायदा हमारे नागरिकों को मिलेगा। आपातकालीन उपचार की व्यवस्था भी और दुरुस्त होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इन योजनाओं के क्रियान्यवन पर जोर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रितेश जैन, राहुल तिवारी, सुनील लारोकर, राजकुमारी सिन्हा, मनोज यादव, एकनाथ सिन्हा, प्रकाश शर्मा, राधे ठाकुर, सोनू खान, धर्मेंद्र साहू, विपिन यादव, नेहरू साहू, भीखम देवांगन, लक्ष्मी यादव, पुष्पा सिन्हा, भुवनेश्वरी साहू, धर्मेंद्र साहू, आरिफ खान, नरेश निषाद, कन्हैया कोले, विजय साहू, भावेश सिन्हा, शकील कुरैशी, जयपाल यादव, रामायण साहू, फैज मोहम्मद, जावेद मेमन, सलमान खान, महानंद खोब्रागढ़े, मनोज निषाद, हेमंत सिन्हा, दिग्विजय शर्मा, सृष्टि मेश्राम, सुशील अग्रवाल, आशा साहू, देवेश्वरी भुआर्य, हिना साहू, अंजू साहू, सावित्री साहू, सोहद्रा साहू, शांति पडौती सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट