राजनांदगांव

दो दिन में कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा में लौटे पूर्व पार्षद पटेल
13-Sep-2023 12:57 PM
दो दिन में कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा में लौटे पूर्व पार्षद  पटेल

राजनांदगांव, 13 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष दो दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले  भाजपा के पूर्व पार्षद का मोहभंग हो गया। उन्होंने भाजपा में फिर वापसी की है। 

जिला भाजपा मीडिया सेल के अनुसार हाल में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में विट्ठल पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी, किन्तु मंगलवार को पुन: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विट्ठल पटेल ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से किकर्तव्यविमुड हो गए थे। उन्होंने अपना सारा जीवन भारतीय जनता पार्टी के विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप जिया और कतिपय कारणों के कारण वह कुछ दिनों से निराश थे, किंतु कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्हें आत्मग्लानि हुई और लगा कि जिन सिद्धांतों और विचारों के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया था, उसे पूरा करने के सही समय पर वह उन विचारों से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने पुन: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय किया और वह विधिवत भाजपा में पुन: शामिल हो गए।


अन्य पोस्ट