राजनांदगांव

रामसत्ता कार्यक्रम में मेयर हुई शामिल
08-Sep-2023 4:32 PM
रामसत्ता कार्यक्रम में मेयर हुई शामिल

राजनांदगांव, 8 सितंबर। पंचरत्न रामसत्ता एवं सरस्वती समिति द्वारा अंजोरा में आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख शामिल होकर भगवान राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा -अर्चना कर  नगर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि रामसत्ता के माध्यम से प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र का गुणगान किया जाता है। रामसत्ता में विभिन्न मंडलिया भाग लेकर भगवान राम के अलग-अलग चरित्रों का वर्णन करते है। कार्यक्रम में पंचरत्न रामसत्ता एवं सरस्वती समिति के अध्यक्ष रोशनलाल साहू, सचिव धन्नूलाल साहू, उपाध्यक्ष नानूकराम साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने महापौर श्रीमती देशमुख का पुष्पगुच्छ से स्वागत  किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट