राजनांदगांव
मेयर ने दी महेन्द्र को बधाई
06-Sep-2023 3:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 सितंबर। अर्जेटीना में अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 वल्ड चैम्पियनशिप वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महेन्द्र धुर्वे ने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। महापौर हेमा देशमुख ने महेन्द्र धु्रवे को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का होनहार खिलाड़ी की माता संध्या धु्रवे एवं उनकी मौसी रेखा पदम अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी है, इन्हीं की प्रेरणा से खेल में विदेश मे जाकर वॉलीबाल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर महेन्द्र ने संस्कारधानी का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मनीष गौतम, सुनील बंसोड ने भी महेन्द्र को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे