राजनांदगांव

10 को दुर्ग में नि:शुल्क नेत्र शिविर
03-Sep-2023 3:37 PM
10 को दुर्ग में नि:शुल्क नेत्र शिविर

राजनांदगांव, 3 सितंबर।  विश्व ब्राम्हण महासभा द्वारा  01 सितंबर को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 10 सितंबर को दुर्ग में विशाल  नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। गत् सप्ताह महासभा द्वारा तिल्दा नेवरा में भी नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।  बैठक में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विश्व ब्राम्हण महासभा के प्रदेश संरक्षक संतोष पटाक, अशोक शर्मा, राजू शर्मा बिलौना, विश्व ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा , विश्व ब्राम्हण महासभा के दुर्ग इकाई अध्यक्ष बसंत शर्मा , महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष किरण शर्मा, सारिका शर्मा, संगीता शर्मा और मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय पुरोहित, वर्तमान कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मनोज पटाक, सुमीत शर्मा, दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी विश्व ब्राम्हण महासभा महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष मौसमी शर्मा ने दी।

 


अन्य पोस्ट