राजनांदगांव
सांप के डसने से महिला की मौत
02-Sep-2023 2:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 सितंबर। डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम बुद्धुभरदा गांव के बाहर एक झोपड़ी में सोई एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम बुद्धुभरदा गांव में गत 20 वर्ष से खाली भूमि पर झोपड़ी में रहने वाली पूर्णिमा मरकाम उम्र करीब 35 वर्ष की 31 अगस्त की रात को सांप के डसने से मौत हो गई। बताया गया कि उक्त महिला का एक 5 साल का बच्चा कुछ समय पहले सडक़ हादसे में मौत हो गई थी।
साथ ही उक्त महिला ने अपने प्रसव के दौरान 7 माह का बच्चा भी खो दिया था। बताया जा रहा है उक्त परिवार का आज तक आधार कार्ड व राशन कार्ड नहीं बना है। इस कारण परिवार को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त परिवार ने आधार एवं राशन कार्ड बनाने कलेक्टर जनचौपाल में गुहार भी लगाई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे