राजनांदगांव

निगम में मेयर ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों का हुआ सम्मान
17-Aug-2023 4:07 PM
निगम में मेयर ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों  का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। 
इस अवसर पर  हरिनारायण पप्पू धकेता, किशुन यदु, अभिषेक गुप्ता  उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन  संजीव कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट