राजनांदगांव

दशकों संघर्ष बाद मिली आजादी - जितेन्द्र
16-Aug-2023 4:11 PM
दशकों संघर्ष बाद मिली आजादी - जितेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अगस्त।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने महान देशभक्त शहीदों को नमन करते कहा कि महान बलिदानों और दशकों के संघर्ष के बाद भारत गुलामी से आजाद हुआ। दो शताब्दियों तक हमारा शोषण किया गया, लेकिन आज विश्व हमारी हमारी योग्यता और क्षमता का लोहा मानता है। यह पहचान हम देशवासियों ने अपनी मजबूत संकल्पशक्ति से बनाई है।

श्री मुदलियार ने कहा कि युवाओं और नई पीढ़ी पर इस देश को और कहीं आगे ले जाने की जिम्मेदारियां हैं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है और सच्चे नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरे समर्पण भाव से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इन 76 वर्षों में बहुत कुछ बदला है। हम अर्श से चांद तक का सफर तय कर चुके हैं। 21वीं सदी भारत की है और यह पूरा विश्व मानता है। उन्होंने तिरंगे की आन-बान-शान को सलाम करने की बात कही।


अन्य पोस्ट