राजनांदगांव

सरईपतेरा में युवाओं को खेल सामग्री वितरण
14-Aug-2023 3:39 PM
सरईपतेरा में युवाओं को खेल सामग्री वितरण

 घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने लगाया चलित थाना

राजनांदगांव, 14 अगस्त। घोर नक्सल ग्राम सरईपतेरा में पुलिस ने चलित थाना का आयोजन कर युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर मोबाईल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर रिजस्टर्ड करवाया गया। वहीं हमर बेटी हमर मान अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन में 13 अगस्त को  थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव के नेतृत्व में घोर नक्सल ग्राम सरईपतेरा में चलित थाना का आयोजन किया गया। चलित थाना के आयोजन मे ग्रामीणजन एवं युवाओं द्वारा बढ़-चढक़र हिस्सा लिया गया, जिन्हें थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने सामाजिक बुराईया जैसे अवैध रूप से शराब बिक्री, जुआ, सट्टा  एवं गौ तस्करी के अपराध से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, को ध्यान में रखते गौ तस्करी के अपराध पर लगाम लगाने उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस के साथ कमर कसा। प्रदेश में चलाए जा रहे हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत लोगों को विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ में वर्तमान में मोबाईल के माध्यम से हो रहे सायबर ठगी के संबंध में लोगों को बचने के उपाय एवं अन्य सायबर संबंधी जानकारी दिया गया एवं अभिव्यक्ति एप महिला जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को टोनही प्रताडऩा अधिनियम, दहेज प्रतिशेष, बाल विवाह, पौष्टिक आहार के संबंध में महिलाओं को कानूनी दिया गया।

साथ ही साथ पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के तहत पीडि़तों को मिलने वाली राशि के संबंध में बताया गया तथा घरेलू हिंसा के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई एवं मोबाईल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर रजिस्टर्ड कराया गया। साथ चलित थाना अभियान में उपस्थित युवाओं को खेल सामग्री जैसे क्रिकेट कीट, व्हॉलीवाल सेट प्रदाय किया गया।

थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा लगाए गए चलित थाना के आयोजन को उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहा गया।


अन्य पोस्ट