राजनांदगांव

पूर्व महापौर डाकलिया का जगह-जगह मना जन्मदिन
05-Aug-2023 3:15 PM
पूर्व महापौर डाकलिया का जगह-जगह मना जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अगस्त।
पूर्व महापौर नरेश डाकलिया का जन्मदिन 2 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से ही मनाए जाने लगा। जयस्तंभ चौक में जय भवानी व्यायाम शाला के नितीन शर्मा, गोलू यादव, दीपक सोनी सहित मित्रों ने केक कटवाकर मिठाई बांटकर एवं पुष्पों से स्वागत किया। तत्पश्चात 8 बजे मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर शमी का पौधा लगाकर कायस्थ समाज के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद देवेन्द्र मोहन लाल एवं साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

तत्पश्चात वरदान भवन ब्रम्हकुमारीज आश्रम में संस्था प्रमुख पुष्पा दीदी का आशीर्वाद देकर तिलक लगाए पुष्पहार से स्वागत किया। वहीं अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान व कांग्रेस खेल प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मनीष गौतम के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। श्री डाकलिया को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इसमें युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, श्रीकिशन खंडेलवाल, कमलजीत पिन्टू, प्रवीण मेश्राम सहित अन्य लोग शामिल थे। महेश यादव व साथियों द्वारा महामृत्युजय मंदिर में जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात महापौर निवास में महापौर हेमा देशमुख, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख सहित सभी पार्षदों व निगम के कर्मचारियों द्वारा मनाया गया। 

श्री डाकलिया ने कामठी लाईन, नंदई में प्रत्यक्ष मुलाकात कर सभी से बधाई स्वीकार की। सदर बाजार में जैन समाज के युवाओं द्वारा केक काटकर पुष्पहार से स्वागत कर जन्मदिन मनाया। उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। विशेष रूप से शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक, अमर झा, छत्तीसगढ़ हाकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला आटो संघ के सभी सदस्यों ने निवास पर बधाई दी।

इसके उपरान्त जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने बैंक में केक कटवाकर साथियों सहित स्वागत किया। नागेश्वर मंदिर सागर पारा में, चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज, मानव मंदिर चौक में अजय सिंह परिहार, जयनारायण सिंह, ब्रिजेश श्यामकर व साथियों सहित पूर्व महापौर को शाल पहनाकर सम्मान किया। 

स्टेडियम चौक में कुतबुद्दीन सोलंकी, सुरेन्द्रदास एवं साथियों द्वारा, गंज चौैक में कांग्रेेेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील रिजवी व साथियों द्वारा व रात्रि 11 बजे सनसिटी एन एक्स कालोनी में अध्यक्ष निखिल दास व साथियों की उपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया।
 


अन्य पोस्ट