राजनांदगांव

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त सेवकों को प्रदान किया पीपीओ भुगतान आदेश
04-Aug-2023 3:55 PM
कलेक्टर ने सेवानिवृत्त सेवकों को प्रदान किया पीपीओ भुगतान आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अगस्त।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हुए 15 शासकीय सेवकों को शॉल, श्रीफल एवं पेंशन व उपादान (पीपीओ) भुगतान आदेश प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने सेवानिवृत्त हुए सभी शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं दी। 

सेवानिवृत्त शासकीय सेवक ईश्वर लाल माली, अमरनाथ यादव, शरद कुमार झा, डोभाराम सिन्हा, अशोक कुमार कुंजाम, हरीराम खरांशु, शंभू लाल भुआर्य, सुदर्शन लाल सेन, लता शेण्डे,  शत्रुहन पटेल, चेतन भारती, दिनेश कुमार पाण्डेय, हुकुमचंद देवांगन,  मन्नूलाल शांडिल्य एवं प्रकाश सिंह भदौरिया को सेवानिवृत्त होने पर पीपीओ जारी किया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि संभागीय संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पूर्व पीपीओ, जीपीओ तत्परता से जारी किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला  सहायक कोषालय अधिकारी कृतलाल साहू, महेश चौरीवार, सुशांत बेलेकर, महेन्द्र पटेल तथा सीताराम साहू उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट