राजनांदगांव

भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा
25-Jul-2023 4:04 PM
भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी के पश्चात प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल की अनुशंसा पर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा भी की गई। जिसके अंतर्गत उत्तर मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मिथलेश्वरी वैष्णव एवं ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड को बनाया गया है। इसी तरह डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष सविता दरगड, लक्ष्मी साहू को डोंगरगढ़ ग्रामीण, घुमका के लिए शांति निर्मलकर एवं डोंगरगांव में अंजू त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह लालबहादुर नगर में वर्षा गेडाम, छुरिया के लिए मालती उईके व कुमर्दा मंडल के लिए भारती देवांगन को अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।
 


अन्य पोस्ट