राजनांदगांव

अस्पताल में पार्टनर बनाने महिला चिकित्सक से धोखाधड़ी
14-Jul-2023 2:32 PM
अस्पताल में पार्टनर बनाने महिला चिकित्सक से धोखाधड़ी

पुलिस ने शिकायत पर मामला किया पंजीबद्ध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जुलाई।
अस्पताल में पार्टनर बनाने महिला चिकित्सक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत करते आरोपी के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्सव टाउन बसंतपुर निवासी डॉ. सिद्धी सैनी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि ग्राम शेरगढ़ थाना जालबांधा केसीजी जिला निवासी डॉ. दिनेश कुमार डहरिया पिता नम्मूदास डहरिया द्वारा  उसे झांसा देकर जीवनरेखा अस्पताल कौरिनभाठा बसंतपुर में 40 प्रतिशत की भागीदारी देने का आश्वासन देते हुए 10 लाख रुपए नगद एवं 23 लाख 50 हजार का चेक ले लिया। दिनेश डहरिया ने एक्सिस बैंक में खाता खुलवाकर बगैर उसकी सहमति से राशि निकाल ली। मई 2022 के बाद से दिनेश डहरिया ने सितंबर माह तक उसे राशि नहीं लौटाई। पैसे वापस मांगने पर नुकसान होने की बात कही। उसने 4 जुलाई 2023 को 26 लाख 7 हजार 37 रुपए देने का आश्वासन 04 नवंबर 2022 को दिया था। उसने राशि दिए बगैर खैरागढ़ धर्मापुर में अस्पताल खोल लिया। पुन: पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए राशि देने से मुकर गया। 
 


अन्य पोस्ट