राजनांदगांव

पूर्व विधायक ने पूर्व सीएम से की मुलाकात
14-Jul-2023 2:31 PM
पूर्व विधायक ने पूर्व सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जुलाई।
खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह से मुलाकात उनके निवास रायपुर में किया और अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर विधानसभा में उठाने और सरकार का ध्यानाकर्षित करने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक श्री जंघेल ने बताया कि रवि फसल अति वर्षा और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, अरहर, मसूर, खरबूज, जैसे अनेक  फसल पूरी तरह नष्ट हो गया था। प्रदेश सरकार नष्ट हुए फसलों का सर्वें अपने अधीनस्थ  राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराया था और जांच रिपोर्ट सरकार के पास जमा किया गया था और 6/4 में क्षति पूर्ति किसानों को देने का आदेश किया जाना था, पर आज पर्यन्त किसानों को बीमा की राशि व क्षति पूर्ति की राशि अभी तक अप्राप्त है। इस विषय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूरी गंभीरता से लिया है। उन्होंने सरकार से किसानों को इस नुकसान को दिलाने का मुद्दा उठाने आश्वस्त किया है। 

कोमल जंघेल ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल को भी ज्ञापन मंडल भाजपा छुईखदान द्वारा दिया गया था और स्वयं मेरे द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दो बार पत्र भी लिखा था। कोमल जंघेल ने बताया कि इसके अलावा आलावा आत्मानंद स्कूलों के अनुत्तीर्ण छात्रा को स्कूल से निकाले जा रहे। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय  हो जाएगा। खैरागढ़ में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, जांच होने के उपरांत अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। इस विषय पर भी डॉ. रमन सिंह से चर्चा किया और और विधानसभा में उठाने की पहल कोमल जंघेल ने किया है।
 


अन्य पोस्ट