राजनांदगांव

गंडई, 13 जुलाई। ग्राम पंचायत बुंदेली के पास स्थित ग्राम मैनहर में खेतो में काम करने जा रहे किसानों ने एक बच्चे की अद्र्धनग्न लाश देखी और पूरे ग्राम में बात फैल गई। छुईखदान पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुची तो पता चला कि उक्त 12 वर्षीय बच्चा जिसका नाम आंनद जंघेल है, मैनहर के रहने वाले पंचराम जंघेल का पुत्र है, जो बीते 2 दिन पहले लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की जानकारी उसके माता-पिता ने छुईखदान थाना में 12 जुलाई को लिखवाया था। मामले पर धारा 363 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते मौके पर डॉग स्च्ॉड और क्राइम यूनिट की टीम को बुलाया।
जिसमें खोजी कुत्ता गांव के ही एक घर में घुस गया। जानकारों के बताए अनुसार उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना भी ले जाया गया है। बता दें कि उक्त मृतक बालक आंनद जंघेल 7वीं कक्षा में बुंदेली स्थित सरकारी स्कूल में अध्ययन रत था। उसकी लाश गांव के तालाब के पास स्थित खेत में मिला, उसका सर कुचला हुआ प्रतीत हो रहा था शरीर में केवल पेंट था। ऊपर का शर्ट शरीर से गायब था। मामले पर हत्या की आशंका जताया जा रहा है। बहरहाल लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।