राजनांदगांव

लखोली क्षेत्र के 12 दुकानों पर 33 सौ जुर्माना
13-Jul-2023 3:18 PM
लखोली क्षेत्र के 12 दुकानों पर 33 सौ जुर्माना

राजनांदगांव, 13 जुलाई। प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले लखोली क्षेत्र के 12 दुकानदारों पर मंगलवार को कार्रवाई करते 3 हजार 3 सौ रुपए जुर्माना वसूल कर आधा किलो पालीथिन जप्त करने की कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। कार्रवाई की कडी में लखोली क्षेत्र के 12 दुकानदारों से 3 हजार 3 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं आधा किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट