राजनांदगांव

डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में किसान रथ रवाना
13-Jul-2023 3:12 PM
डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र  में किसान रथ रवाना

राजनांदगांव, 13 जुलाई। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पेंडरवानी में जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसान संग गोठबात, उन्नत किसान का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी की मौजूदगी में किसान रथ रवाना किया गया। यह रथ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं सहित अन्य सार्थक योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा।

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने जिला किसान कांग्रेस के इस आयोजन को सराहा। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलाने के साथ ही पुन: विकासशील छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को समर्थन देकर भूपेश सरकार की प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा पर जनता मुहर लगाएगी। क्षेत्र के वरिष्ठ किसान चमारराय चंद्रवंशी, एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे, जिपं सदस्य महेंद्र यादव, मदन मोहन साहू, सरपंच जीवन पटेल ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुमन साहू एवं आभार जिला किसान कांग्रेस के संगठन महामंत्री योगेंद्र दास वैष्णव ने किया किया।
 


अन्य पोस्ट