राजनांदगांव

20 शासकीय सेवकों को पीपीओ भुगतान आदेश
05-Jul-2023 4:07 PM
20 शासकीय सेवकों को पीपीओ भुगतान आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जुलाई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हुए 20 शासकीय सेवकों को शॉल, श्रीफल एवं पेंशन व उपादान (पीपीओ) भुगतान आदेश प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर  ने सेवानिवृत्त हुए सभी शासकीय सेवकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

सेवानिवृत्त शासकीय सेवक रेखलाल भलावे,  टीकम प्रसाद शर्मा,  प्रताप सिंह धु्रव,  रत्तीराम अहीर,  सत्यनारायण तिवारी, शालिनी जलबंधु,  केशवराम सेन,  सुबोध कुमार श्रीवास्तव,  कन्हैया लाल हिरवानी,  द्रौपती साहू,  भीखम लाल यादव, पुष्पा श्रीरंगे,  विमल कुमार जैन, दयालूराम पटेल,  कुंवर सिंह साहू,  मोरध्वज साहू,  भागचंद चंद्रवंशी, अनिता तारम, लक्ष्मी बनर्जी एवं प्रेमलता शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर पीपीओ जारी किया गया। 

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि संभागीय संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पूर्व पीपीओ, जीपीओ तत्परता से जारी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला कोषालय से सहायक कोषालय अधिकारी  कृतलाल साहू, महेश चौरीवार,  सुशांत बेलेकर,  महेन्द्र पटेल तथा सीताराम साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट