राजनांदगांव

कलेक्टर बने रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य
05-Jul-2023 4:03 PM
कलेक्टर बने रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य

राजनांदगांव, 5 जुलाई। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा राजनांदगांव डोमन सिंह के निर्देशन में जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है।

कलेक्टर सिंह ने  रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता का फार्म भरकर सचिव सह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एके बसोड ने सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास शाखा राजनांदगांव ने कहा कि रेडक्रास मानवता की सेवा, स्वास्थ्य एवं सहायता के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य कर रही है। आपदा के समय रेडक्रास की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। जिसके लिए सभी रेडक्रास के सदस्य बनकर सेवा कार्य से जुड़ें। कलेक्टर सिंह से प्रेरित होकर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं जिले के अन्य अधिकारी आजीवन सदस्यता लेकर मानवता सेवा से जुड़े।

रेडक्रास सोसायटी जिला संगठक सह प्रबंधक  प्रदीप शर्मा ने अधिकारियों का सदस्यता फार्म भराकर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गुप्ता ने पांच सदस्य, सीएमएचओ एके बसोड ने पांच सदस्य, सहायक कोषालय अधिकारी कृतलाल साहू ने पांच सदस्य, उप संचालक समाज कल्याण विभाग बीएल ठाकुर ने चार सदस्य, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पांडे, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा, प्रधानमंत्री सडक़ ज्ञानेश कश्यप ने आजीवन सदस्यता ली।


अन्य पोस्ट