राजनांदगांव

भूपेश के 5 साल रमन के 15 साल पर भारी - अभिमन्यु
25-Jun-2023 4:31 PM
भूपेश के 5 साल रमन के  15 साल पर भारी - अभिमन्यु

राजनांदगांव, 25 जून। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते कहा कि उनको आज-कल जनता केवल आरोप-प्रत्यारोप करने के अलावा अपने विधानसभा का कार्य करते नहीं देखती, उन्हें राजनांदगांव में काले झंडे दिखाए जाते हैं, किन्तु वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ही बयानबाजी करते रहते हैं। इससे ये तथ्य नहीं बदलता कि भूपेश बघेल के 5 साल जो अभी पूरे होने बाकी हैं, वो रमन सिंह के 15 साल पर भारी है।

प्रदेश की जनता जानती है उन्हें कैसा मुख्यमंत्री चाहिए, उन्हें ऐसी भाजपा की सरकार नहीं चाहिए जिसमें हजारों गौ माताएं सरकारी अंशदान से चल रहे गौठानों में भूख प्यास से तड़प कर मर गई। जिसमें ऑंखफोड़वा कांड हुआ, आदिवासियों को नक्सली बताकर बेरहमी से मारा गया। चिटफंड घोटाला हुआ, 22000 किसानों ने आत्महत्या की, गांव खाली कराए गए, 27000 महिलाएं गायब हो गईं, उनके केंद्रीय मंत्री रहते बीएनसी मिल बंद हो गया, उसके बाद उसी के स्तर के दूसरे उद्योग का आज तक राजनांदगांव इंतजार कर रहा है।


अन्य पोस्ट