राजनांदगांव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मरकाम ने दिए चुनावी टिप्स
23-Jun-2023 4:01 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मरकाम ने दिए चुनावी टिप्स

 मुख्यमंत्री ने राजनंादगांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं

 को वीसी के जरिये किया संबोधित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 जून।  कांग्रेस चुनावी मोड़ में आ गई है। अगले विधानसभा चुनाव में दोबारा सरकार बनाने का उद्देश्य लेकर सांगठनिक स्तर पर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभावार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के तहत राजनांदगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम ने चुनावी टिप्स दिए। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के रण में उतरने से पूर्व कार्यकर्ताओं को चुनावी परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से शिविर में  पहुंचे। स्थानीय गांधी सभागृह में आयोजित शिविर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संबोधित करते कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।  बताया जा रहा है कि राजनांदगांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए मुख्यमंत्री ने एकजुट होने की अपील की।

शिविर में जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, हफीज खान, जितेन्द्र मुदलियार, शाहिद खान, निखिल द्विवेदी, आफताब आलम, रमेश खंडेलवाल, सुदेश देशमुख, नरेश डाकलिया, महेश साहू, मनीष गौतम, अमित चंद्रवंशी, प्रतिमा चंद्राकर, शरद पटेल, संतोष पिल्ले, फिरोज अंसारी,  शकील रिजवी, मेहुल मारू समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।


अन्य पोस्ट