राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भवानी नगर में समाजसेवी महिलाओं ने योग आसन प्राणायाम आदि कर योग दिवस को सार्थक बनाया। भवानी नगर में समाजसेवी महिला व अधिवक्ता शारदा तिवारी के यहां गुप्त नवरात्रि पर्व पर घट स्थापना की गई है। वह वहां नित्य प्रति मां आदि शक्ति की पूजा पाठ, आरती वंदन का कार्यक्रम जारी है।
योग दिवस पर महिलाओं ने सबसे पहले मां आदि शक्ति की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात प्राणायाम प्रत्याहार कर योग साधना कार्य को अंजाम दिया।
योग दिवस की आयोजिका शारदा तिवारी ने बताया कि योग से शारीरिक स्फूर्ति तो मिलती ही है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। व्यक्ति प्रतिदिन योग कर निरोग रह सकता है। योगासन से फायदे के संबंध में रेखा डेकाटे ने बताया कि उनके घुटनों में दर्द रहा करता था काफी इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली, तब उन्होंने ने योगा क्लास ज्वाइन की। उसके बाद उन्होंने ने रोजाना घर में योग किया। इसके बाद उनके घुटनों का दर्द पूरी तरह गायब हो गया।
पुष्पा सोनी ने बताया कि योग साधना आत्मा से परमात्मा मिलन का मार्ग है, इसलिए करो योग-रहो निरोग की तरह करो योग पाओ मोक्ष भी समीचीन है।
इस अवसर पर रजनी डेकाटे, चित्रा ढोक, सरोज शुक्ला, काजल शुक्ला, ऋषिका मिश्रा, दीपिका रडक़े, नितिन शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला, मोहन तिवारी आदि साधकों ने योगा कर योग दिवस को सार्थक बनाया।