राजनांदगांव

23 से जिला स्तरीय पुरूष-महिला लीग हॉकी टूर्नामेंट
19-Jun-2023 3:54 PM
23 से जिला स्तरीय पुरूष-महिला लीग हॉकी टूर्नामेंट

 जिला हॉकी संघ कार्यकारिणी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 जून। जिला स्तरीय पुरूष-महिला लीग हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 23 जून से  करने का निर्णय जिला हॉकी संघ की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया।

जिला हॉकी संघ राजनंादगांव की बैठक रविवार को ठाकुर प्यारेलाल स्कूल मीटिंग हॉल में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गइ। जिसमें अधोहस्ताक्षरित सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा पश्चात निर्णय लिया गया।  बैठक में श्री अंसारी ने सदस्यों का स्वागत करते बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की। साथ ही सदस्यों से राजनांदगांव की हॉकी को बढ़ाने सभी से सहयोग की अपील की। संघ के सचिव शिवनारायण धकेता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते क्लबो की वर्तमान स्थिति से सभी को अवगत कराया। बैठक में जिला हॉकी संघ द्वारा किए गए आयोजन की जानकारी दी गई। पिछले दिनों हुए वेस्टोन नेशनल चैम्पियनशिप सहित सभी आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, खिलाडिय़ों व निर्णायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में 23 जून से पुरूष-महिला जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर  सभी ने सहमति प्रदान करते ओपन स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो कि पुरुष वर्ग में स्व. शकील अंसारी की स्मृति तथा  महिला वर्ग में स्व. सुरजीत कौर की स्मृति में आयोजित होगी। दोनों ही वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10,000  तथा द्वितीय पुरुस्कार 6000 सहित आकर्षक ट्रॉफी होगी। साथ ही अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस संबंध में आय-व्यय पर भी चर्चा की गई।

स्थानीय संस्थाओं द्वारा हॉकी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होने वाले आयोजन के लिए संस्थाओं को जिला हॉकी संघ से अनुमति लेकर आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। बिना अनुमति के कोई भी संस्था टूर्नामेंट आयोजित नहीं करेगी। बैठक में उपाध्यक्ष भूषण साव ने बताया कि हॉकी इंडिया का निर्देश है कि सभी जिलों का रजिस्ट्रेशन की कापी, बैंक पासबुक, व पैन कार्ड, दस्तावेज पूर्ण रहे, जिसे जिला हॉकी संघ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों हुई हॉकी इंडिया की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आवश्यक कागजी कार्रवाई तथा हॉकी इंडिया के निर्देशों का पालन करने वाले सभी जिला इकाई संघ को 20000 रुपए देने का निर्णय लिया गया है। उक्त बैठक में 23 जून से जिला स्तरीय तथा आगामी जुलाई -अगस्त माह में स्टेट हॉकी प्रतियोगिता करने का  निर्णय लिया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन द्वारा जिला हॉकी संघ के नए बैंक अकाउंट तथा आय-व्यय की जानकारी दी गई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उक्त प्रतियोगिता के लिए अब्दुल कादिर को सह-संयोजक, भूषण सॉव कार्डिनेटर, अनुराज श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा को टीमों से संपर्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष भूषण सॉव,  आशा थॉमस, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सह-सचिव अब्दुल कादिर, महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह भाटिया, कार्यकारणी सदस्य कुमार स्वामी, अनुराज श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, दिलीप रावत, किशोर धीवर आदि  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण धकेता  व आभार प्रदर्शन ज्ञानचंद जैन ने किया।


अन्य पोस्ट