राजनांदगांव

राजनांदगांव, 18 जून। राष्ट्रीय ग्लुकोज स्टार्च केमिकल मजदूर संघ का चुनाव आमसभा श्रमिक कार्यालय बल्देवबाग में 17 जून को आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से योगेन्द्रदास वैष्णव अध्यक्ष, बिसालिक साहू उपाध्यक्ष, रघुबीर प्रसाद साहू सचिव, कुलदीप साहू सह-सचिव, संगठन मंत्री थनवार साहू, गैंदालाल साहू, कोषाध्यक्ष वरूण तिवारी, जनरल सेक्रेटरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य होमेशवर यादव, धर्मेन्द्र यादव, भारत लाल वर्मा, मिलन पटेल, घनश्याम साहू, रमेश कुमार साहू, पुरषोत्तम पटेल, भीषण कुमार, केशव साहू, टुमेश कुमार को रखा गया। श्री वैष्णव ने मजदूर साथियों से कहा कि श्रम कल्याण मंडल से मिलने वाली योजनाओं को श्रमिकों को दिलाया जाएगा तथा मजदूर समस्या के निराकरण करने प्रयासरत रहूंगा।
अध्यक्ष बनने पर छग पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, गोपीचंद गायकवाड, सुरेन्द्र दाऊ, मदन साहू, सूर्यकांत जैन, रोहित चंद्राकर, दिललु साहू, लोकेश गंगवीर, दिव्या केशव हिरवानी,डॉ. राजेन्द्र साहू समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।