राजनांदगांव

निर्बाण परिवार के 4 सदस्य हज की मुबारक यात्रा पर रवाना
12-Jun-2023 10:14 PM
निर्बाण परिवार के 4 सदस्य हज की मुबारक यात्रा पर रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 जून। शहर के गुड़ाखू लाईन स्थित निर्बाण परिवार के 4 सदस्य हज की मुबारक यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए। कल 13 जून को दोपहर बाद सभी हज यात्रियों के जत्थे के संग नागपुर से जद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों के लिए नागपुर से सीधे फ्लाईट की व्यवस्था की गई है।

स्थानीय निर्बाण परिवार के जलालुद्दीन निर्बाण, उनकी पत्नी सुल्ताना कौशर, बेटी अफशा मालिया, और बहन सलमा बेगम आज नागपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले हज की पाक यात्रा पर निकले सभी सदस्यों का स्थानीय मुस्लिम धर्मावलंबियों ने उनका इस्तेकबाल किया। समाज की ओर से शहर के सामाजिक बंधुओं से हज यात्रियों को बिदाई देने के लिए आमंत्रित किया गया था। लगभग डेढ़ माह की यात्रा में हज यात्री तमाम तरह की जियारत करेंगे। हज यात्रा को एक मुबारक मौके के रूप में देखा जाता है।  लिहाजा आज एक जुलूस के शक्ल में सभी को बिदाई दी गई।


अन्य पोस्ट