राजनांदगांव

पगारे छग स्वा.कर्मचारी संघ के नए कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
10-Jun-2023 4:57 PM
पगारे छग स्वा.कर्मचारी संघ के नए कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

राजनांदगांव, 10 जून। छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतध्यक्ष आलोक मिश्रा के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला शाखा राजनांदगांव का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कर नए जिलाध्यक्ष का चुनाव कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। उक्त जानकारी देते छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष पीसी जेम्स ने बताया कि संघ द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व को पूर्ण करने के लिए उनके द्वारा संघ के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक पुरूष स्टॉफ नर्स लाभेश कुमार पगारे को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


अन्य पोस्ट