राजनांदगांव

फरार मवेशी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
10-Jun-2023 3:23 PM
फरार मवेशी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 जून। फरार चल रहे मवेशी तस्कर को डोंगरगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। वहीं पूर्व में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई किया था।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना के अपराध क्रमांक 336/2023 धारा 4, 6, 10, छग कृषक पशु परि.अधि. 2004 एवं 11 पशुक्रूरता अधिनियम में  2 जून को रात्रि 1.30 बजे मुखबिर सूचना पर वाहन टाटा 1109 क्रमांक सीजी-08-एटी-2734 में अवैध रूप से मवेशी भरकर ग्राम ढारा की ओर से डोंगरगढ़ के रास्ते कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जाते आरोपी घनश्याम अंबादे एवं आबिद खान निवासी छुरिया को 2 जून को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया था। जिसमें से एक अन्य आरोपी वाहन चालक विक्की वैरागढ़े 29 साल निवासी महात्मा फुले बाजार रंभाजी रोड पटरीगली नागपुर थाना पांचपावली जिला नागपुर महाराष्ट्र घटना दिनांक से फरार था, जिसे मुखबिर की सूचना पर नागपुर महाराष्ट्र से 9 जून को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट