राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया के मागदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 27 मई को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने बताया कि आज स्थानीय कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तितत्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते अपने विचार रखे।
इस अवसर पर छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने नेहरूजी के कार्यों के बारे में जानकारी देते बताया कि विश्व स्तर पर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व एवं पंचशील के सिद्धांतों के हितैषी रहे। भारत में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहते उन्होंने औद्योगिक, सिंचाई तथा अन्य क्षेत्रों में भारत देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जाने का श्रेय पंडित नेहरू को जाता है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडि़त जवाहर लाल नेहरू के 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू बने और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारत कैसा हो, गरीबों व मजदूरों के लिए कैसी योजनाएं लागू किया जाए।
देश के नागरिक को कैसे शिक्षित किया जाए, देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो, इस पर लगातार कार्य करते रहे। पं. नेहरू जी द्वारा छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया। औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है। संगोष्ठी सभा को प्रेमचंद बाफना, माया शर्मा, सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, मनीष गौतम, प्रमोद बागड़ी, संजय साहू ने पं. नेहरू के देश के संदर्भ में बहुमूल्य योगदानों पर अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी सभा में विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, नारायण सोनी, अब्दुल कादिर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन झम्मन देवांगन ने किया।