राजनांदगांव

कांग्रेस प्रभारी सचिव यादव ने शहर कांग्रेस संग की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सांगठनिक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जमीनी राजनीतिक स्थिति का आंकलन करने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक शुरू की। बैठक में प्रभारी सचिव यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हो, इसके लिए हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी निष्ठा के साथ काम करे। स्थानीय एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सचिव ने जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति का आंकलन किया। शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से प्रभारी सचिव सीधे रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के संबंध में भी प्रभारी सचिव ने जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि जिलेवार कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर कांग्रेसियों को चुनावी गतिविधियों की जानकारी देगी। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सुनीता फडऩवीस, विवेक वासनिक, निखिलद्विवेदी, झम्मन देवांगन, आसिफ अली समेत अन्य लोग शामिल थे।