राजनांदगांव

बस्ती में महिला की मिली लाश, हत्या की आशंका
19-May-2023 1:24 PM
बस्ती में महिला की मिली लाश, हत्या की आशंका

 बख्तावर चाल में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
शहर के घनी आबादी वाले इलाके में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका विवाहिता बताई जा रही है। उसका तीन साल का एक बेटा भी है। महिला की शिनाख्ती हो गई है। कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्थानीय बख्तावर चाल में एक महिला मृत हालत में मिली। पुलिस को कुछ लोगों ने घटना की जानकारी से अवगत कराया। पुलिस ने शव की शिनाख्ती मनीषा नामक महिला के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतिका  मूलत: मोहला की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था। मृतिका का  तीन साल का एक बेटा भी है। इधर मृतिका की हत्या की आशंका से पुलिस ने इन्कार नहीं किया है।
पोस्टमार्टम और फॉरेंसिंक रिपोर्ट के बाद जांच शुरू होगी। पुलिस का कहना है कि परिस्थितिजन्य आधार पर ठोस नतीजे में जाना संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि बख्तावर चाल में मृतिका अस्थाई रूप से रहती थी। मामले की जांच कोतवाली पुलिस ने तेज कर दी है।
 


अन्य पोस्ट