राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव,18 मई। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेशभर के सहकारी समितियों में होने जा रहे किसान चौपाल कर्यक्रम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, विधायक एवं प्रवक्ता अजय चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद संतोष पाण्डे, सांसद चुन्नीलाल साहू, सांसद गुहाराम सहित पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक तथा संगठन से जुड़े प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि यह प्रदेश की पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी है। जिनके अनुरूप भाजपा अपने पन्द्रह वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जब हमारी सरकार प्रदेश में थी, तब हमने गांव, गरीब अन्नदाता किसान युवा महिला बुजुर्ग सभी के लिए योजना चलाई, जहां 2003 के पूर्व प्रदेश के किसान बाड़ी लेकर जीवन अर्पित करते थे और बैंकों और साहूकारों के कर्ज तले दबे रहते थे, जहां किसानों के अनाजो को पानी मे डूबा-डूबा कर उनके उपज का मजाक उड़ाया करते थे तो भाजपा सरकार उनके अनुरूप कार्य किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन ने कहा कि प्रदेश में सर्व प्रथम किसानों के हित में सोचने वाली पंद्रह वर्षों की भाजपा की सरकार थी। आज किसानों को झूठ बोल कर सत्ता में आई यह सरकार किसानों से किये वादों से मुकर चुकी है। बैठक में प्रदेशभर से किसान नेता सहित भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।