राजनांदगांव

साहू समाज ने बिजेभाठा में किया समर कैम्प का आयोजन
17-May-2023 3:25 PM
साहू समाज ने बिजेभाठा में किया समर कैम्प का आयोजन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 राजनांदगांव, 17 मई।
जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा है। इस बीच वर्तमान स्थिति में 10वीं व 12वीं के परिणाम के उपरांत छात्र-छात्राओं को भविष्य में दूर गामी सुखद प्रतिफल हेतु विषय चयन, कैरियर गाइडेंस, प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी तथा वर्तमान में शासकीय पदों पर भर्ती संबंधी विषयों की नितांत आवश्यकता के मद्देनजर तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा रचनात्मक पहल करते तहसील के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख स्कूलों में कैरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन कर उस समर कैंप के सार्थकता को और बढ़ा दिया है।

इस अभियान की शुरूआत अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ,  हेमंत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगांव के निर्देशन व मार्गदर्शन में  बिजेभाठा से किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ  के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू थे। इस अवसर पर  नीरा साहू, अमरनाथ साहू, प्राचार्य शोभा श्रीवास्तव,  हेमंत साहू,  मोहनीश साहू, धनराज साहू,  सुरेंद्र साहू,  लविंद्र साव,  पुरुषोत्तम साहू,  कोमल साहू, कृष्ण कुमार साहू,  राधेश्याम साहू,  महेश साहू,  चित्रलेखा साहू,  की उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी घनश्याम साव ने दी।


अन्य पोस्ट