राजनांदगांव

सबका हित चाहने वाले किसानों का भूपेश सरकार ने रखा ध्यान-नवाज
17-May-2023 11:30 AM
सबका हित चाहने वाले किसानों का भूपेश सरकार ने रखा ध्यान-नवाज

राजनांदगांव, 17 मई।  जिले के खुज्जी विधानसभा के कुमर्दा में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज ने कहा कि किसान ऐसा वर्ग है, जो सभी लोगों के हित के बारे में सोचता है। किसान द्वारा उठाए गई फसलों का लाभ गांव से लेकर शहर वालों तक को मिलता है। सबका भला चाहने वाले किसानों का भूपेश सरकार ने भरपूर साथ दिया है। किसानों के विकास को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निर्णय लिए गए। जिसका असर आज जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है।

नवाज ने कहा कि धान के अलावा भी अन्य फसल की खेती करने वाले किसान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम उठाए है। आज के समय में देश का कोई प्रदेश ऐसा नहीं है, जहां हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों से अधिक दाम उनकी उपज को सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री लगातार किसानों के संपर्क में रहते है। यही कारण है कि उनकी समस्या को समझते उसका तत्काल समाधान कर दिया जाता है। चौपाल में किसानों ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा प्रति एकड़ खरीदी की लिमिट बढ़ाने से भी उनको फायदा होगा। किसानों का मानना है कि 20 क्विंटल खरीदी से अब धान खुले बाजार में बेचने की जरूरत नहीं होगी।

इन नेताओं की रही उपस्थिति
कुमर्दा में आयोजित किसान चौपाल में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान के साथ नरेश शुक्ला, कान्ती भण्डारी,  लक्ष्मीनारायण साहू,  लालचंद साहू , शरद चन्द्राकर,  अंजली घवाड़े सरपंच, देव पन्द्रो,  ओमप्रकाश पडौती,  दिनेश ठाकुर, समीर शुक्ला,  विक्रांत शुक्ला, शैलेन्द्री सिन्हा, हीरा भण्डारी, अनंत राणा,  कान्ति लाल साहू,  प्रकाश शुक्ला, ललित साहू,  सुपरवाइजर देशमुख,  केशरी,  मनक साहू,  धमेन्द्र पटेल,  डामन साहू,  डोमन पटेल,  सूर्यकांत साहू,  प्रवेश खोब्रागढ़े, कामता खोब्रागढ़े,  लोकेश पटेल  सहित स्थानीय सहकारी समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाईक रैली में शामिल हुए नवाज
खुज्जी पहुंचे नवाज का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कुमर्दा में किसान चौपाल के आयोजन स्थल तक पहुंचने से पहले एक बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली में बैंक अध्यक्ष नवाज भी शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली के दौरान मुख्यमंत्री के जयकारे भी लगाए गए।

फसल परिवर्तन को लेकर उत्साह
किसान चौपाल के दौरान यह देखने को मिल रहा है कि फसल  परिवर्तन को लेकर किसानों में उत्साह है। धान की जगह अन्य फसल की खेती करने के लिए प्रदेश सरकार और जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव द्वारा चलाए जा रहे अभियान का जमीनी स्तर तक असर हुआ है। यही कारण है कि गन्ने की खेती को लेकर नवाज द्वारा दिए गए सुझावए तरीके और फायदे को सुनकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने इससे जुडऩे की भी सहमति दी है।

उमड़ा जनसैलाब, भोज भी किया
किसान चौपाल में कुमर्दा के अलावा भी करीब दर्जनभर गांव से किसानों का जनसैलाब कार्यक्रम स्थल में पहुंचा हुआ था। दो हजार से अधिक की संख्या में पुरुष व महिलाएं चौपाल में शामिल रही। इस दौरान गन्ने खेती को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद किसान भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसमें किसानों के साथ बैंक अध्यक्ष नवाज ने भी भोजन किया।


अन्य पोस्ट