राजनांदगांव

भूपेश सरकार में किसानों की बढ़ी आय, समृद्ध हुए गांव - नवाज
16-May-2023 2:55 PM
भूपेश सरकार में किसानों की बढ़ी आय, समृद्ध हुए गांव - नवाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 मई। किसान चौपाल में संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि भूपेश सरकार में किसानों की आय बढ़ी है, अब किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलने लगा है। सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों की उन्नति का असर यह हुआ कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकें अब हर मामले में समृद्ध हो गए है। शहरी इलाकों में स्थित बाजार इन किसानों के भरोसे ही चल रहे हैं।

सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन गहिराभेड़ी ग्राम में किया गया था। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों का पहले बैंक अध्यक्ष ने स्वागत किया। किसानों को गन्ने की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, नवाज ने उनको बताया कि बाकी फसलों के मुकाबले गन्ने में मेहनत कम और फायदा अधिक है। नवाज ने कहा कि गन्ना उत्पादन बढऩे से किसान वर्ग के लोग ही गुड़ फैक्ट्री खोलकर भी आर्थिक रुप से मजबूत हो पाएंगे।  नवाज के साथ चौपाल में राजकुमारी सिन्हा,चुम्मन साहु,अंजुराम साहु, घुराउ वर्मा, लक्ष्मण दास जगने, पुरन नेताम, कुमार साहू, मनोज सिन्हा,पार्षद सुनील लारोकर, चंद्रिका वर्मा ईश्वर लाल साहू, गीताबाई बघेल रामकुमार यदु धनु लाल साहू भोलाराम नेताम सेवाराम साहू कनस राम साहू हुकुम साहू दिनेश ठाकुर बसंत कुमार जागृति साहू शकील कुरैशी,राम साहू,रमीज कुरैशी उपस्थित रहे।

 हर दाना खरीदेगी सरकार

नवाज ने किसानों से कहा कि भूपेश सरकार जब तक रहेगी, किसानों के हित में काम होते रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की हालात को समझते हुए ही धान की कीमत 25 सौ रुपए किया गया था, जो अब बढक़र 2640 तक जा पहुंची है।

ऐसे ही सरकारी खरीदी के बाद भी किसानों के पास धान बच रहा था, जिसको देखते हुए 15 की जगह अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी करने का एलान किया गया है। इन निर्णय का सीधा असर किसान और उसके परिवार पर पड़ेगा।

भोज का भी आयोजन

जिले के गाहिराभेड़ी में आयोजित किसान चौपाल के बाद कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी के लिए भोज भी रखा गया था।

 नवाज ने पहले किसानों की पंगत को भोजन परोसा और उसके बाद उनके साथ बैठकर उसका आनंद भी लिया। इस दौरान नवाज ने किसानों से चर्चा कर उनकी समास्याओं के बारे में भी जानकारी ली और जल्द समाधान का अश्वासन दिया है।


अन्य पोस्ट