राजनांदगांव
लिची की बढ़ी मांग, दो सौ रुपए किलो तक बिक्री
15-May-2023 2:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 15 मई। शहर के बाजार में मौसमी फल लिची की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में खास फलों में गिनती रखने वाला लिची 200 रुपए किलो तक में बिक्री हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार लिची फल शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा लीची को पानी का अच्छा सोर्स भी माना जाता है। इस फल में विटामिन सी, विटामिन बी-6, नियासिन, राईबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्रीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते हैं। साथ ही इसके पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे