राजनांदगांव

भूपेश सरकार ने किसानों का किया चौमुखी विकास-नवाज
05-May-2023 11:48 AM
भूपेश सरकार ने किसानों का किया चौमुखी विकास-नवाज

एलबी नगर में लगी किसान चौपाल, गन्ना उत्पादन का नवाज ने बताया महत्व
राजनांदगांव, 5 मई। 
जिले में बीते एक सप्ताह से जारी किसान चौपाल का दौर गुरुवार को डोंगरगढ़ के एलबी नगर पहुंचा। एलबी नगर में लगी किसान चौपाल के दौरान आसपास के करीब आधा दर्जन गांव से डेढ़ हजार किसान इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे। चौपाल के दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज ने किसानो को गन्ना उत्पादन का तरीका बताया। इसके साथ ही गन्ना खेती का महत्व समझाते उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसल से जोडऩे के लिए जिला सहकारी बैंक ने अपना अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक अध्यक्ष नवाज खान खुद किसान चौपाल के जरिये अन्नदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। किसानों के मध्य जाकर नवाज उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने गन्ना खेती के बारे में जानकारी दी। चौपाल के दौरान बैंक अध्यक्ष नवाज खान के साथ गोवर्धन देशमुख, भावेश सिंह, मदन साहू, चूमन साहू, क्रांति बंजारे, प्रभा साहू, जिला पंचायत सदस्य अजय मारकंडे, राजू मंडल, हीरा सोनी, तुलसी सोनी, विकास अग्रवाल, राकेश सिन्हा, हेमलाल गजेंद्र, राम साहू, नारायण साहू, अश्वनी कुमार, रामशरण देवांगन, भागचंद कवर, नरेंद्र कुमार, भारत कवर, झगरू कवर, घनश्याम अर्थ, रामकुमार बाबूलाल सिन्हा, लोकेश वर्मा, देवलाल वर्मा मौजूद रहे।

किसानों ने बताया ऐतिहासिक फैसला
इधर चौपाल में शामिल होने आए किसानों ने नवाज को बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी की लिमिट को बढ़ाए जाना ऐतिहासिक निर्णय है। किसानों ने कहा कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में खरीदे जाने से अब अन्नदाताओं को अपने बचे हुए धान को बेचने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही धान की कीमत 28 सौ रुपए किए जाने को लेकर भी किसान वर्ग उत्साहित नजर आया।

24 मई तक चलेगा कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार जिले के हर कोने तक पहुंचने के लिए किसान चौपाल का कार्यक्रम 60 से अधिक गांव में आयोजित किया जाना है। 28 अप्रैल से शुरू हुआ किसान चौपाल का दौर 24 मई तक जारी रहने वाला है। इस दौरान किसानों के बीच पहुंचकर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान उन्हें गन्ना खेती से जोडऩे की पहल कर रहे हैं। किसानों को गन्ना खेती के बारे में अनुभवी कृषकों से भी मिलाया जा रहा है।

जारी रहेगा अभियान
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि किसानों को गन्ना खेती से जोडऩे के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही सरकार और बैंक का लक्ष्य रहा है। इस अभियान को किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।


अन्य पोस्ट