राजनांदगांव

कलेक्टर ने किया चित्रकारों का सम्मान
04-May-2023 4:24 PM
कलेक्टर ने किया चित्रकारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 04 मई। कलेक्टर डोमन सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट गार्डन में चित्रकारी करने वाले चित्रकारों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट गार्डन में सभी कलाकारों को सम्मानित करते शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से कलेक्टोरेट गार्डन को एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने सभी चित्रकारों को सम्मानित करते कहा कि समाज के विकास में हम सभी का प्रयास एक अलग महत्व रखता है।

इस अवसर पर गोवेन्द्र सिंह ठाकुर, गन्नूराम दुग्गा, सुबेश्री सलामे, केवलदास साहू, धानी प्रजापति, शारदा प्रजापति, तृप्ति प्रजापति, पूजा प्रजापति, गौरव राजपूत, परम यादव, यशवन्त चक्रधारी, प्रवीण वासनिक, बाबा सिन्हा, दीपक यादव, पूनम ताम्रकार, योगेश साहू, राजाराम नेताम, चन्द्रप्रकाश सावलकर, सुनील कुमार देवांगन, देवीलाल रंगारी, छगन साहू, दिलीप मेश्राम, मनोज निर्मलकर, राज यादव, मधु निर्मलकर, धर्नेन्द्र निर्मलकर, होमन दास मानिकपुरी, बिसम्भर सिंह रावटे, गजेन्द्र कुमार चोरिया, मोहित गांवरे, नील कुमार दर्रो, रमेश कुमार कुम्भकार, गुरू द्रोणाचार्य रावटे, गौतम वर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, गोविंद जुरेशिया, भूलेश रावटे, चैतन्य साहू, कन्हैया यादव आदि को सम्मानित किया।

दावा व आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश

राजनांदगांव, 04 मई। शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। सर्वेक्षण की जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत में ग्रामसभा आयोजित कर जनसामान्य के समक्ष रखकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार 5 मई से 15 मई 2023 तक प्रगणक व सुपरवाईजर की उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन, सर्वेक्षण की सम्पूर्ण अद्यतन जानकारी ग्रामसभा में प्रस्तुत करना, यदि कोई दावा व आपत्ति न हो तो जानकारी को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित मान्य ग्रामसभा द्वारा अनुमोदित ऑप्शन में सुपवाईजर द्वारा अपलोड किया जाना, दावा आपत्ति प्राप्त होने पर उन्हें सुपरवाईजर के लिंक में दिए गए ऑप्शन से अपलोड करना एवं ग्रामसभा के कार्रवाई विवरण की प्रति अपलोड करने कहा गया है।

इसी प्रकार 15 से 18 मई 2023 तक दावा आपत्ति वाले प्रकरणों का निराकरण संबंधित प्रगणक की उपस्थिति में सुपरवाईजर द्वारा भौतिक रूप से किया जाएगा, दावा व आपत्ति के प्रकरणों के निराकरण का पंचनामा तैयार कर इसे भी अपलोड किया जाएगा तथा 18 से 25 मई तक दावा व आपत्ति वाले प्रकरणों में किए गए निराकरण के अनुमोदन हेतु पुन:ग्रामसभा आयोजन कर कार्रवाई पूर्ण करने तथा दावा आपत्ति के निराकरण हेतु दिए गए ऑप्शन में ग्रामसभा के कार्रवाई विवरण की प्रति के साथ अपलोड करने कहा गया है।


अन्य पोस्ट