राजनांदगांव

राजनांदगांव, 01 मई। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह रविवार को लखोली में बूथ क्रमांक 56 में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आवाज देश के 135 करोड़ लोगों की धडक़नें कहती है, दुनिया के सबसे बड़े संवाद की सार्थकता का प्रमाण यह है कि आज भारत की बात पूरी दुनिया सुन रही है।
अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम के समापन के पश्चात कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने पूरे देश में मन की बात के माध्यम से कार्यकर्ताओं की चिंता की और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच जाकर नेताओं ने मन की बात सुनी है और जगह-जगह पर कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। निरंतर पार्टी के प्रति जवाबदेही के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा भी की गई। अभिषेक सिंह ने लखोली की जनता की भी प्रशंसा की और पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।