राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल। भाजपा पार्टी द्वारा देशभर में मन की बात का ऐतिहासिक 100 वां एपिसोड कल 30 अप्रैल को यादगार एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने जा रही है ।
जिला अध्यक्ष रमेश पटेल की अगुवाई में 4 विधानसभा चार सौ कार्यक्रम स्थल पर एक हजार बूथ में मन की बात कार्यक्रम आयोजित होना है। मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी लीलाधर साहू एवं आभा तिवारी ने संयुक्त रूप से यह बताया कि मन की बात को सुनने राजनांदगांव जिले में निर्धारित संख्या के आधार पर 40,980 से भी ज्यादा लोग मन की बात सुनेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के मार्गदर्शन पर जिला अध्यक्ष की अगुवाई पर विगत 2 सप्ताह से चल रही तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिलेभर में 302 प्रभावी लोगों को आमंत्रित किया गया है। 650 जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम तय किए हैं। बूथ क्र. 46 ग्राम पंचायत फरहद क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, बूथ क्र. 175 अर्जुनी में सांसद संतोष पाण्डेय, बूथ क्र. 100 लेबर कालोनी में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, बूथ क्र. 59 लखोली में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, बूथ क्र. 56 नंदई खूबचंद पारख, बूथ क्र. 52 संतोष अग्रवाल, बूथ क्र. 136 में रमेश पटेल, बूथ क्र. 79 भरत वर्मा, बूथ क्र. 116 नीलू शर्मा, बूथ क्र. 32 सचिन बघेल, बूथ क्र. 38 सुरेश एच लाल, बूथ क्र. 125 कोमल सिंह राजपूत, बूथ क्र. 212 में दिनेश गांधी, बूथ क्र. 138 में विनोद खांडेकर, बूथ क्र. 197 रामजी भारती सहित सभी सक्रिय भाजपा नेता विभिन्न बूथों में जाएंगे और मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे तथा आने वाले चुनाव में सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत भी कराएंगे।