राजनांदगांव

कांग्रेस सरकार ने हितग्राहियों के खाते में डाली राशि - कुलबीर
24-Apr-2023 3:48 PM
कांग्रेस सरकार ने हितग्राहियों के खाते में डाली राशि - कुलबीर

भूपेश सरकार वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
मुख्यमंत्री ने 1 से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रुपए और महिला समूहों को 75 लाख रुपए की लाभांश राशि ऑनलाईन अंतरित की है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने इस राशि अंतरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य का मुखिया होने का दायित्व पूरी तरह से निभाया है। वे हर वर्ग और क्षेत्र के विकास और आर्थिक संपन्न के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश में किसान और मजदूर हितैषी योजनाओं से नागरिकों को बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने कृषि क्षेत्र को और विकसित करने के साथ ही नवाचार और पुरानी परंपराओं को साथ लेकर विकास की ईबारत लिखी है। 

उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार अब तक राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं को क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि सीधे ग्रामीणों के खातों में गई है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकल में प्रदेश के नागरिक खुशहाल और आर्थिक रुप से संपन्न हुए हैं। व्यवसाय और कृषि को इससे बढ़ावा मिला। उन्होंने इन जनहितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 


अन्य पोस्ट