राजनांदगांव

गंदा पानी की सप्लाई के विरोध में निगम पहुंचे वार्डवासी
17-Apr-2023 2:20 PM
गंदा पानी की सप्लाई के विरोध में निगम पहुंचे वार्डवासी

 लखोली के संतोषी नगर के बाशिंदों ने की शिकायत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल।
शहर के लखोली क्षेत्र के संतोष नगर के रहने वाले नागरिकों ने सोमवार को गंदा पानी की सप्लाई के विरोध में निगम का घेराव किया। निगम के ईई यूके रामटेके से गंदे पानी की सप्लाई से अवगत कराया। 
नल में रोजाना स्वच्छ जल के बजाय गंदा पानी आने से वार्ड के लोग बीमार हो रहे हैं। साफ जल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वार्डवासियों के साथ नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु और पार्षद मधु बैद, राजू वर्मा समेत अन्य लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल वार्ड के लोगों की समस्या को दूर करने की मांग की। ईई रामटेके ने ठोस व्यवस्था करने का भरोसा दिया। इस दौरान ईश्वरी साहू, संजना साहू, भगवती बाई, पुनाबाई समेत वार्ड के अन्य लोग शामिल थे।
 

 


अन्य पोस्ट